Search This Website

Showing posts with label GKIQ. Show all posts
Showing posts with label GKIQ. Show all posts

Saturday, 5 March 2016

GK&IQ TEST BY DIXIT LUMBHANI-11

》》》 GK & IQ TEST 《《《

1⃣1⃣ तूतीकोरन बंदरगाह

🌷 यह बंदरगाह तमिलनाडु राज्य के दक्षिणी छोर पर स्थित है।

🌷 यहां से नमक,मछली, सीमेंट,लिग्नाइट, तम्बाकू, चावल आदि निर्यात किया जाता है एवं मशीनें,उर्वरक,सूती वस्त्र इत्यादि वस्तुओं का आयात होता है।

》》》 दिक्षित लुंभाणी 《《《

Read More »

GK&IQ TEST BY DIXIT LUMBHANI-10

》》》 GK & IQ TEST 《《《

🔟 पाराद्वीप बंदरगाह

🌷 यह भारत के पूर्वी तट के किनारे उड़ीसा राज्य में स्थित है।

🌷 यह कोलकाता तथा विशाखापत्तनम बंदरगाह के लगभग बीच में स्थित प्राकृतिक संरचना का बंदरगाह है।

🌷 इस बंदरगाह से उड़ीसा एवं बिहार के खनिजों का निर्यात किया जाता है तथा मशीनें,उर्वरक,गंधक, इंजीनियरिंग सामान आयत किए जाते हैं।

》》》 दिक्षित लुंभाणी 《《《

Read More »

GK&IQ TEST BY DIXIT LUMBHANI-9

》》》 GK & IQ TEST 《《《

9⃣ चेन्नई बंदरगाह

🌷 भारत के तमिलनाडु राज्य में स्थित यह एक कृत्रिम बंदरगाह है ।

🌷 यह भारत का प्राचीन कृत्रिम बंदरगाह है।

🌷 यहां से निर्यात की जाने वाली वस्तुओं में मूंगफली, तम्बाकू, नारियल, कहवा, चमड़ा आदि हैं एवं आयात किए जाने वाली वस्तुओं में पेट्रोल, रासायनिक पदार्थ, उर्वरक,इंजीनियरिंग सामान आदि प्रमुख हैं।

🌷 एन्नौर बंदरगाह को चेन्नई बंदरगाह का दबाव कम करने के लिए विकसित किया गया है।

》》》 दिक्षित लुंभाणी 《《《

Read More »

GK&IQ TEST BY DIXIT LUMBHANI -8

》》》 GK & IQ TEST 《《《

8⃣ विशाखापत्तनम बंदरगाह

🌷 यह बंदरगाह देश के पूर्वी तट पर आंध्र प्रदेश के महानगर विशाखापत्तनम में स्थित है ।

🌷 यह एक प्राकृतिक एवं गहरा बंदरगाह है।

🌷 यह जहाजों का निर्माण एवं मरम्मत की जाती है।

🌷 यह बंदरगाह अपने कार्यों की गुणवत्ता एवं उत्पादकता के लिए प्रसिद्ध है।

🌷 इस बंदरगाह से लकड़ी, कोयला, लौहा, मछली, मैंगनीज निर्यात किया जाता है एवं पेट्रोल,रासायनिक पदार्थ, कोक, मशीनें, इस्पात, सूत  इत्यादि आयात किया जाता है।

》》》 दिक्षित लुंभाणी 《《《

Read More »

GK&IQ TEST BY DIXIT LUMBHANI-7

》》》 GK & IQ TEST 《《《

7⃣ कोलकाता बंदरगाह

🌷 यह पश्चिम बंगाल में हुगली नदी के किनारे स्थित कृत्रिम बंदरगाह है।

🌷 यह पूर्वी तट का सबसे बड़ा तथा भारत का दूसरा बड़ा बंदरगाह है।

🌷 कोलकाता जी टी रोड के एक छोर पर स्थित है एवं यहाँ दक्षिण पूर्वी रेलवे का मुख्यालय है जिससे यह देश के विभिन्न भागों से जुड़ा हुआ है।

🌷 इस बंदरगाह से निर्यात की जाने वाली वस्तुओं में जूट एवं उसके उत्पाद, चाय, चीनी, लौहा, अभ्रक, मशीनें, इंजीनियरिंग सामान इत्यादि हैं ।

🌷 यहा से सूत, कपास, रासायनिक पदार्थ, उर्वरक,पेट्रोल,रबर  इत्यादि आयात किया जाता है।

🌷 कोलकाता बंदरगाह के दक्षिण में हल्दिया बंदरगाह को विकसित किया गया है ।

》》》 दिक्षित लुंभाणी 《《《

Read More »

GK&IQ TEST BY DIXIT LUMBHANI-6

》》》 GK & IQ TEST 《《《

6⃣ कोच्चि बंदरगाह

🌷 यह केरल राज्य में स्थित एक प्राकृतिक बंदरगाह है जिसमें बड़े जहाज भी ठहर सकते हैं।

🌷 कोच्चि बंदरगाह भारत के पश्चिमी तट का सर्वश्रेष्ठ बंदरगाह माना गया है।

🌷 यहां से निर्यात की जाने वाली वस्तुओं में काजू, चाय, गर्म मसाला,इलायची, नारियल, मछली आदि शामिल हैं।

🌷 इस बंदरगाह में गेहूं, सूत, पेट्रोल, धातु के सामान, कोयला इत्यादि वस्तुओं का आयात होता है।

》》》 दिक्षित लुंभाणी 《《《

Read More »

GK&IQ TEST BY DIXIT LUMBHANI -5

》》》 GK & IQ TEST 《《《

5⃣ न्यू मंगलौर बंदरगाह

🌷 न्यू मंगलौर बंदरगाह कर्नाटक राज्य के समुद्र तट पर स्थित है।

🌷 यह देश के प्रमुख बड़े बंदरगाहों में एक है। इस बंदरगाह से कद्रमुख की खान से निकला लौह अयस्क निर्यात किया जाता है ।

🌷 अन्य निर्यातक वस्तुओं में कहवा, मैंगनीज,काजू, चाय, इमारती लकड़ी  इत्यादि हैं एवं प्रमुख आयतित वस्तुओं में रासायनिक उर्वरक, लुग्धी, खाद्यान्न एवं सूत शामिल हैं।

》》》 दिक्षित लुंभाणी 《《《

Read More »

GK&IQ TEST BY DIXIT LUMBHANI-4

》》》 GK & IQ TEST 《《《

4⃣ मर्मागोवा बंदरगाह

🌷 यह गोवा राज्य में अरब सागर के तट पर स्थित  प्राकृतिक बंदरगाह हैं ।

🌷 गोवा का लौह अयस्क मैंगनीज, मछलियों, नारियल इसी बंदरगाह से निर्यात किया जाता है एवं उर्वरक,रसायन, काच के सामान आयत किए जाते हैं।

》》》 दिक्षित लुंभाणी 《《《

Read More »

GK&IQ TEST BY DIXIT LUMBHANI-3

》》》 GK & IQ TEST 《《《

3⃣ कांडला बंदरगाह

🌷 यह गुजरात राज्य की कच्छ की खाड़ी में स्थित ज्वारीय बंदरगाह है।

🌷 इसके निकट के राज्यों में खनिज तेल, सीमेंट, रसायन, सूती वस्त्र इत्यादि औद्योगो का विकास होने से इसका महत्व बढ़ गया है।

🌷 इस बंदरगाह से भारी मात्रा में कपास, सूती वस्त्र, उर्वरक,कच्चा तेल, पोटास, फास्फेट, नमक आदि का निर्यात किया जाता है।

》》》 दिक्षित लुंभाणी 《《《

Read More »

GK&IQ TEST GROUP-2

》》》 GK & IQ TEST 《《《

2⃣ न्हावाशेवा बंदरगाह

🌷 यह मुंबई बंदरगाह के निकट ही स्थित है इसका निर्माण मुंबई बंदरगाह का दबाव कम करने के लिए किया गया।

🌷 न्हावाशेवा बंदरगाह देश सबसे आधुनिक एवं सर्वसुविधायुक्त बंदरगाह है

》》》 दिक्षित लुंभाणी 《《《

Read More »

GK & IQ TEST GROUP-1

》》》 GK & IQ TEST 《《《

1⃣ मुंबई बंदरगाह

🌷 यह एक प्राकृतिक बंदरगाह है जो मुंबई में स्थित है।

🌷 इसे भारत का प्रवेश द्वार कहा जाता है।

🌷 यह बंदरगाह अरब सागर में सालसेठ द्वीप के पास 200 वर्ग किमी में फैला हुआ है।

🌷 यह अन्य बंदरगाहों की अपेक्षा अधिक विस्तृत है।

🌷 इस बंदरगाह की क्षमता लगभग 200 टन से अधिक है।

🌷 भारत का सर्वाधिक व्यापार इसी बंदरगाह से होता है।

🌷 इस बंदरगाह में पेट्रोलियम, रसायन, रासायनिक खाद, नमक, मशीनें तथा कागज इत्यादि वस्तुओं का आयात होता है।

》》》 दिक्षित लुंभाणी 《《《

Read More »